फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A youth from Jugalan was duped of 98 thousand rupees on the pretext of marrying a girl from Bihar

Hisar News: बिहार की युवती से शादी का झांसा देकर जुगलान के युवक से ठगे 98 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
A youth from Jugalan was duped of 98 thousand rupees on the pretext of marrying a girl from Bihar
हिसार। बिहार के जदिया के रहने वाले कुछ लोगों ने जुगलान गांव निवासी युवक की बिहार की युवती से शादी कराने का झांसा देकर एक लाख 86 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोप है कि आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर युवक के परिजनों से 30 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। इस संबंध में शिकायतकर्ता कुलदीप ने बिहार के जदिया पुलिस थाना में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में जुगलान गांव के रहने वाले कुलदीप ने बताया कि आठ साल पहले बिहार के जिला मधेपुरा के गांव लक्ष्मीपुर की रहने वाली युवती ने शादी हुई थी। उसकी गृहस्थी ठीक चल रही है। बिहार के जदिया के रहने वाले पवन मंडल ने कहा कि वह आपके भाई हंसराज की बिहार में शादी करना देगा। 30 अक्तूबर 2024 को पवन ने कहा कि युवती की मां बीमार है, उसके उपचार के लिए 7 हजार रुपये भेज दो। इसके बाद उसने कहा कि 31 अक्तूबर को हंसराज की शादी करवा देगा। इस पर वह परिवार के साथ त्रिवेणगंज पहुंचे। वहां पर युवती को देखा तो वह पसंद आ गई। लड़की के कपड़ों व जेवरात के लिए उन्होंने 91 हजार 600 रुपये दिए। रात को भाई की शादी युवती से करवा दी गई। आधी रात को लड़की के परिजनों ने दुल्हन और उन्हें एक कार में बैठाया और बाइकों पर साथ-साथ चलने लगे। जब सुनसान जगह पर पहुंचे तो लड़की के परिजनों ने पिस्तौल दिखाकर 30 हजार रुपये व मोबाइल छीना और दुल्हन समेत फरार हो गए। अब कुलदीप ने बिहार के जदिया पुलिस थाना में धोखाधड़ी की शिकायत दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed