{"_id":"6a39817c4a40b172fe04acbe","slug":"a-youth-from-jhumpa-kalan-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-hisar-news-c-21-hsr1005-895922-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: झुंपा कलां के युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: झुंपा कलां के युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। झुंपा कलां निवासी युवक ने रविवार रात को गांव के पास ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। ट्रेन के लोको पायलट ने हादसे की सूचना स्टेशन मास्टर को दी और उन्होंने इस बारे में जीआरपी को अवगत करवाया। सूचना पाकर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने शव की शिनाख्त को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने उसकी पहचान विकास के रूप में की। टीम ने युवक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी संजू ने बताया कि परिजनों के अनुसार विकास मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों के बयान पर इस मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।
पुलिस को दिए बयान में झुंपा कलां निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह और उसका बेटा विकास (30) मजदूरी करते थे। रविवार रात को वह खाना बना रहे थे तभी विकास यह कहते हुए घर से बाहर चला गया कि वह 10 मिनट में वापस आ रहा है। करीब एक घंटे बाद बेटे का फोन आया कि वह 10 मिनट में घर लौट आएगा, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्हें इस हादसे की सूचना मिली। जांच अधिकारी संजू ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे कोटा से आने वाली ट्रेन के आगे कूदकर विकास ने आत्महत्या की।
विज्ञापन
मां की मौत के बाद से रहता था परेशान
जांच अधिकारी के अनुसार करीब 20 साल पहले विकास की मां की मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। विकास अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं, जो शादीशुदा हैं। पहले पत्नी और अब बेटे की मौत के बाद महेंद्र सिंह अकेले रह गए हैं।