फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A young man who fell from a roof also succumbed to his injuries; his family accused his friends of pushing him down.

Hisar News: सुहाना होगा सफर...तोशाम मार्ग का निर्माण शुरू

Fri, 30 Jan 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 30 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
A young man who fell from a roof also succumbed to his injuries; his family accused his friends of pushing him down.
हांसी निर्माण के चलते तोशाम रोड पर मिट्टी डाल कर बंद किया रास्ता व उस पर लगाया गया चेतावनी बोर् - फोटो : जिला मुख्यालय पर ज्ञपन सौंपती आशा। संवाद
हांसी। खस्ताहाल मार्ग से परेशान वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। तोशाम मार्ग की मरम्मत का काम 14.5 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हो गया है। यह निर्माण कार्य हिसार की एक फर्म की ओर से किया जा रहा है। हाजमपुर से सीसी रोड बनाने का काम शुरू हो चुका है। इस निर्माण कार्य के चलते तोशाम की ओर जाने वाले वाहनों का रास्ता बंद कर दिया गया है और उन्हें भिवानी रोड से डायवर्ट किया गया है। भिवानी रोड पर स्थित गांव मिलकपुर से वाहन तोशाम रोड की तरफ जा रहे हैं, जबकि जमालपुर से हांसी आने वाले वाहनों को भी डायवर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

करीब चार माह पूर्व मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में आयोजित हाई परचेज कमेटी की बैठक में इस रोड के निर्माण की अनुमति दी गई थी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई और निर्माण कार्य को अंजाम तक पहुंचाने के लिए अब फर्म को जिम्मेदारी दी गई है। इस रोड पर 2018 में तारकोल की एक लेयर बिछाई गई थी लेकिन इसके बाद से किसी भी बड़े कार्य की शुरुआत नहीं की गई थी। हाल ही में विभाग ने कुछ मरम्मत कार्य किया था।
विज्ञापन

इस रोड के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने करीब ढाई वर्ष पहले योजना बनी थी। पहले रोड को पूरा फोरलेन बनाने की योजना थी लेकिन अनुमति न मिलने के कारण रोड को चौड़ा नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के मार्ग की और बिगड़ी हालत :
तोशाम रोड की स्थिति लंबे समय से खस्ता थी। बीते वर्ष की बारिश के बाद मार्ग की हालत और भी खराब हो गई थी। गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। यह रोड खानक से भी जुड़ता है और खराब स्थिति के कारण खानक से आने वाले भारी वाहन चालक हांसी-उमरा रोड का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे थे, जिससे वह मार्ग भी टूटने लगा।
शहरी हिस्सा फोरलेन होगा :
शहरी हिस्से से लेकर नहर तक का हिस्सा फोरलेन होगा, जबकि नहर से 740 मीटर की दूरी तक रोड को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। बाकी के 10 किलोमीटर हिस्से में केवल विशेष मरम्मत की जाएगी, लेकिन इसे चौड़ा नहीं किया जाएगा। इस हिस्से की वर्तमान चौड़ाई सात मीटर है।

खानक से सीधा और सुगम रास्ता मिलेगा :
यह रोड खानक से हांसी की ओर भारी वाहनों की आवाजाही को सहायक बनाता है, खासकर भवन निर्माण सामग्री, पत्थर, और अन्य भारी वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। इसके चलते यह रोड जल्दी खराब हो जाता है। तोशाम रोड की मरम्मत से भारी वाहन चालकों को खानक से सीधा और सुगम रास्ता मिलेगा जिससे हांसी से पंजाब और अन्य राज्यों में जाने वाले भवन निर्माण सामग्री के वाहनों को राहत मिलेगी।
::::::::::::::
हांसी तोशाम रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कार्य हाजमपुर की तरफ से शुरु किया गया है।- उदयवीर झाझड़िया, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed