फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A young man was beaten up after being accused of being a thief; his mother and sister who came to intervene were also assaulted.

Hisar News: चोर बताकर युवक को पीटा, बीच बचाव के लिए आई मां-बहन से भी मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up after being accused of being a thief; his mother and sister who came to intervene were also assaulted.
हिसार। गांव दुबेटा निवासी राहुल ने गांव के ही कुछ लोगों पर चोरी का आरोप लगाकर पीटने और जातिसूचक शब्द कहने की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है बीच बचाव के लिए आई युवक की मां व बहन को भी घर में बंद कर पीटा गया। आजाद नगर थाना पुलिस ने बलजीत, ईश्वर, उमेद, राजकुमार, राज सांगवान, कृष्णा, अनिल, वनेश, अमित और कृष्ण पंघाल के खिलाफ विभिन्न धारओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी और जांच अधिकारी दलबीर सिंह के अनुसार, दुबेटा निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 फरवरी को उसके दोस्त अंकित का गैस सिलिंडर चोरी हो गया था। जब वह अंकित के घर गया तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए जातिसूचक शब्द कहे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर उसे घसीटकर घर के अंदर ले जाकर गेट बंद कर मारपीट की।
विज्ञापन

जब उसकी मां यशवंती और बहन उसकी मदद के लिए वहां आईं, तो आरोपियों ने उन्हें भी घर में बंद कर मारपीट की। एक महिला ने तो उसकी मां के साथ मारपीट की, जबकि बाकी आरोपियों ने बाहर से किसी को अंदर जाने से रोका। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें बाहर निकाला। इस घटना में राहुल, उसकी मां यशवंती और बहन को चोटें आईं जिन्हें जिला नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed