फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A young man raped a divorced woman after marrying her forcefully, her brother molested her

Hisar News: तलाकशुदा महिला से जबरन शादी कर युवक ने किया दुष्कर्म, भाई ने की छेड़छाड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
A young man raped a divorced woman after marrying her forcefully, her brother molested her

विज्ञापन
हिसार। जिले के एक गांव में रहने वाली तलाकशुदा महिला की पड़ाव चौक निवासी सरोज ने जींद के रहने वाले युवक मनोज के साथ जबरन शादी करवा दी। उसके बाद मनोज ने महिला के साथ दुष्कर्म और अप्राकृति यौन संबंध बनाए। इसके अलावा मनोज के भाई ने भी महिला के साथ छेड़छाड़ की और जातिसूचक गालियां दी। महिला थाना पुलिस ने मनोज उसके भाई और अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में 35 साल की महिला ने बताया कि 2012 में उसकी शादी हुई थी। उसके बाद एक बेटी को जन्म दिया। 2020 में पति के साथ पंचायती तौर पर तलाक हो गया। उसके बाद बेटी के साथ मायके में रहने लगी। गांव के ही एक युवक ने पड़ाव चौक के पास रहने वाली महिला सरोज के साथ जान पहचान करवाई। उसके बाद उससे मोबाइल पर बातचीत होने लगी। 2 जनवरी को सरोज ने फोन कर अपने घर बुलाया। रात को उसके घर रूकी। अलगे दिन सुबह जींद का रहने वाला मनोज, उसका पति , एक महिला सुमन और उसकी पति वहां पर आए। सभी ने डरा धमका कर मुझे माला पहना दी। उसके बाद मनोज के साथ फोटो खींच ली और कहा कि दोनों की शादी हो गई है। उसके बाद सुमन मुझे कैंप चौक के पास अपने घर ले गई। वहां पर मनोज ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। फिर वह मुझे जींद में अपने गांव ले आया। यहां पर उसने दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। इतना ही नहीं मनोज ने भाई बलिंद्र ने मेरे साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जातिसूचक गालियां दी। जब उनका विरोध किया मुझे मायके छोड़कर चले गए। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed