फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A young man, his wife and mother were injured in a land dispute

Hisar News: जमीनी विवाद को लेकर युवक, उसकी पत्नी व मां को किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
A young man, his wife and mother were injured in a land dispute
हिसार। उकलाना क्षेत्र के गांव शंकरपुरा में शुक्रवार को हमलावरों ने संदीप, उसकी मां व पत्नी को तेज धारदार हथियारों से वार कर घायल कर दिया। नागरिक अस्पताल में भर्ती संदीप ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे वह अपनी मां केला देवी व पत्नी पिंकी खेत में काम करने गए थे। तभी हमारे कुनबे के 5 व्यक्ति आए। उनके हाथों में तेज धारदार हथियार व डंडे थे। उन्होंने आते ही हम पर हमला कर दिया। जिससे हम तीनों को चोटें लगीं। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। संदीप ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर हम पर हमला किया है। परिजनों ने पता चलने पर हम तीनों को उकलाना के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। बाद में स्टाफ ने प्राथमिक उपचार कर हम तीनों को नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। उकलाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। उकलाना थाना प्रभारी गुरमिंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed