{"_id":"676308ac56bc6a949607aac8","slug":"a-young-man-from-bhatol-jatan-was-found-hanging-from-a-tree-near-caesar-minor-hisar-news-c-21-hsr1020-527191-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सीसर माइनर के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला भाटोल जाटान का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सीसर माइनर के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला भाटोल जाटान का युवक
विज्ञापन
घटनास्थल पर निरीक्षण करते पुलिस कर्मी।
बास। गांव भाटोल जाटान के 20 वर्षीय अमन का शव बुधवार सुबह सीसर माइनर के पास खेत में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पिता सतीश के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि पिता ने अमन को चंडीगढ़ जाने से मना किया था।
बास थाना पुलिस को दिए बयान में सतीश कुमार ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। अमन करीब 2 महीने पहले अपने मामा जींद जिले के गांव खेड़ी मसानिया निवासी व हाल चंडीगढ़ निवासी सत्ता के पास काम करने के लिए गया था। वह 16 दिसंबर को चंडीगढ़ से गांव आया। इस दौरान अमन को कहा कि चंडीगढ़ के बजाय गांव में रहकर काम कर ले, इससे अमर नाराज हो गया। 17 दिसंबर सुबह करीब 11 बजे वह घर से निकला। इसके बाद घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह सूचना मिली कि एक युवक का शव सीसर माइनर के पास खेत में पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद परिजनों ने शव की पहचान की। बास थाना पुलिस ने हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।