{"_id":"6903b2e43997426e260c47a7","slug":"a-young-man-died-after-his-bike-slipped-on-a-speed-breaker-hisar-news-c-21-hsr1020-740338-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ब्रेकर पर बाइक स्लिप होने से घायल युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ब्रेकर पर बाइक स्लिप होने से घायल युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
हिसार। तोशाम रोड पर 27 अक्तूबर को ब्रेकर पर बाइक पलटने से घायल हुए गांव युवक सुनील कुमार (34)की इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच अधिकारी विकास ने बताया कि गांव डाबड़ा निवासी सुनील सोमवार को बाइक पर सवार होकर शहर की तरफ आ रहा था। ब्रेकर पर बाइक फिसल कर पलट गई। गंभीर घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वीरवार को सुनील की मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ब्यूरो
गहने व नकदी चोरी कर ले गए
हिसार। तोशाम रोड स्थित मैरिज पैलेस में शादी-सगाई समारोह में चोर 1.80 लाख रुपये की नकदी व गहने चोरी हाे गए। जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि मैरिज पैलेस में शादी- सगाई कार्यक्रम से पहले हल्दी की रस्म हो रही थी। मैरिज पैलेस में एक परिवार ने कमरे में सोने-चांदी के गहने तथा 1.80 लाख रुपये रखे हुए थे। रात को करीब 8 बजे कमरे से पहुंचे तो गहने व नकदी गायब मिले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो