{"_id":"682b7521933f9bae7a00d79b","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-train-in-saatrod-hisar-news-c-21-1-hsr1007-629915-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सातरोड में ट्रेन से कटने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सातरोड में ट्रेन से कटने से युवक की मौत
विज्ञापन
हिसार। हांसी रेलमार्ग पर सातरोड कलां के रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम को ट्रेन से कटने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भिवानी जिले के गांव देवसर निवासी गौतम (21) के रूप में हुई है। रेलवे थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार गौतम भिवानी से ट्रेन में हिसार आ रहा था। ट्रेन सातरोड कलां के रेलवे स्टेशन पर आकर रुक गई। गौतम डिब्बे से उतरकर पानी की बोतल लेने चला गया। वह लौटने लगा तो दूसरी लाइन पर आ रही अन्य ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचाया। सोमवार को चिकित्सक की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया।