फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A young man crossing the road was crushed to death by a truck

सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने कुचला ,मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
A young man crossing the road was crushed to death by a truck
हांसी। बरवाला मार्ग पर हुए सड़क पार कर रहे 27 वर्षीय युवक को ट्रक ने कुचल दिया। जिसमें युवक की मौत को गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। भाटला गांव निवासी 27 वर्षीय मनजीत शर्मा मंगलवार सुबह 9 बजे के करीब बस स्टैंड के पास सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान हांसी की और से तेज गति से आ रहे ट्रक ने मनजीत को पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण मनजीत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मनजीत शादीशुदा है, उसके दो छोटे बच्चे हैं और दो बहने हैं जो शादीशुदा हैं। मनजीत के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मनजीत खेतीबाड़ी का कार्य करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर हांसी नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed