{"_id":"697ce93f35f91482e40de89d","slug":"a-wrestling-hall-will-be-built-in-the-village-of-kharrad-for-295-million-rupees-the-chief-minister-had-announced-the-construction-of-the-wrestling-hall-in-2018-hisar-news-c-21-hsr1005-801614-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गांव खरड़ में 2.95 करोड़ रुपये से बनेगा कुश्ती हाॅल, मुख्यमंत्री ने वर्ष 2018 में की थी कुश्ती हाॅल बनाने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गांव खरड़ में 2.95 करोड़ रुपये से बनेगा कुश्ती हाॅल, मुख्यमंत्री ने वर्ष 2018 में की थी कुश्ती हाॅल बनाने की घोषणा
विज्ञापन
हिसार। गांव खरड़ में कुश्ती हॉल का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से टेंडर लगा दिया गया है। इस हॉल के निर्माण पर करीब 2.95 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2018 में गांव खरड़ में कुश्ती हॉल का निर्माण करवाने की घोषणा की थी। उस समय पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से एस्टीमेट बनाकर भेज दिया था। मगर किसी अन्य अथॉरिटी से इसका निर्माण कार्य करवाने का फैसला किया गया। यह योजना सिरे नहीं चढ़ सकी और अब फिर से पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को इसके निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस पर अधिकारियों ने नए सिरे से इसका एस्टीमेट तैयार करवाकर अब टेंडर लगाया है। यह टेंडर 2 फरवरी को खुलेगा।
-- -- -
ये होंगी सुविधाएं
इसके तहत एक मल्टीपर्पज हॉल, ऑफिस व शौचालय का निर्माण किया जाएगा। यह हॉल 4800 स्क्वायर फीट का होगा। यहां पार्किंग की भी सुविधा रहेगी। साथ ही ग्रीन एरिया भी विकसित किया जाएगा। इसका कुल एरिया करीब पौने सात कैनाल होगा। एजेंसी को 15 माह में इसे तैयार करके देना होगा।
विज्ञापन
-- -- --
10 से ज्यादा गांवों को होगा फायदा
ग्रामीणों के अनुसार अगर खरड़ में कुश्ती हॉल का निर्माण होता है तो इससे न सिर्फ खरड़, बल्कि इसके आसपास के 10 से 15 गांवों के खिलाड़ियों को फायदा होगा। कुश्ती हॉल बनने से यहां अच्छी खेल सुविधाएं होंगी। इससे नए खिलाड़ियों को तैयार करने में भी मदद मिलेगी। हॉल का निर्माण होने से खराब मौसम में खिलाड़ियों को अभ्यास करने में कोई समस्या नहीं आएगी।
-- --
खरड़ में कुश्ती हॉल निर्माण के लिए टेंडर लगा दिया गया है। यह मुख्यमंत्री की घोषणा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
- गौरव जैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर।