फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A woman drowned in the pond built in the house

Hisar News: घर में बने हौद में डूबने से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
A woman drowned in the pond built in the house
हिसार। गांव बासड़ा में विवाहिता सरोज (30) की घर में ही हौद के पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बासड़ा की सरोज रविवार को दो बच्चों के साथ घर में मौजूद थी। सरोज कपड़े धो रही थी और वह हौद से पानी निकालने लगी तो संतुलन बिगड़ने से अंदर जा गिरी। आस-पास के लोगों ने पता चलने पर उसे हौद से बाहर निकाला, मगर तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बालसमंद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। ब्यूरो
विज्ञापन

पार्क में जामुन तोड़ने समय पेड़ से गिरा युवक, मौत
अर्बन एस्टेट के हुडा पार्क में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरने से सूर्यनगर के अमित कुमार (35) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सूर्यनगर के अमित को दौरे आते थे। वह सोमवार करीब 12 बजे अर्बन एस्टेट के हुडा पार्क में पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। इस दौरान वह अचानक नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तोशाम रोड स्थित एक अस्पताल में ले गए। बाद में परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अर्बन एस्टेट चौकी थाना प्रभारी विजयपाल ने बताया कि परिवार के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed