फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A watchman molested a fourth class student, case registered

Hisar News: चौथी कक्षा की छात्रा के साथ चौकीदार ने की छेड़छाड़, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
A watchman molested a fourth class student, case registered
हिसार। जिले के एक गांव में चौथी कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल के चौकीदार ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी चौकीदार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी चौकीदार की गिरफ्तारी के लिए गांव की पंचायत बुधवार को एसपी शशांक कुमार सावन से मिलने पहुंची। एसपी ने भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

पीड़िता की मां की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी 8 साल की बेटी गांव के राजकीय स्कूल में पढ़ती है। गांव के स्कूल के चौकीदार (46) ने 23 जुलाई को बेटी के साथ छेड़छाड़ की। पिछले करीब एक साल से आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छात्रा की एक सहेली ने चौकीदार को छेड़छाड़ करते हुए देखा। इसके बाद सहेली ने यह बात महिला शिक्षक को बताई। महिला शिक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता को बुलाकर उससे बातचीत की। इसमें पीड़िता ने स्वीकार किया कि रोहताश उसके साथ छेड़छाड़ करता था। उसे गलत तरीके से छूता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत के बाद महिला शिक्षक ने मामले की सूचना डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी। आजाद नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला शिक्षक, पीड़िता से बातचीत के बाद केस दर्ज किया। मामला खुलने के बाद आरोपी चौकीदार गांव छोड़कर भाग गया। चौकीदार की पत्नी भी उसी स्कूल में मिड-डे मील कर्मचारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद 25 जुलाई को चौकीदार की पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोहताश दो बच्चों का पिता है।

पिता के डर के कारण किसी को नहीं बताया
बाल कल्याण समिति की सदस्यों ने पीड़िता की काउंसिलिंग की। इसमें पीड़िता ने बताया कि उसे गुड टच-बेड टच के बारे में जानकारी थी। उसने अपने पिता के डर के कारण यह बारे में किसी को नहीं बताया। उसे डर था कि पिता को पता लगेगा तो वह उसे मारेंगे। छात्रा को सामान्य महसूस कराने के लिए उसे नियमित तौर पर स्कूल भेजा जा रहा है।
------
पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम काम कर रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- शशांक कुमार सावन, एसपी हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed