फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A vehicle overturned in a canal in Dhansu, killing a young man on a motorcycle and injuring three others.

Hisar News: धांसू में गाड़ी रजबाहे में पलटी, नीचे दबने से बाइक सवार युवक की मौत, तीन अन्य घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
A vehicle overturned in a canal in Dhansu, killing a young man on a motorcycle and injuring three others.
राजवाहे में पलटी गाड़ी।
हिसार। धांसू में बुधवार शाम को एक गाड़ी रजबाहे में पलट गई। इस दौरान साथ से गुजर से बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया और गाड़ी के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। वहीं गाड़ी में सवार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिया पर दीवार न होने के कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार शाम को धांसू निवासी हरजीत (28) अपनी बाइक पर धांसू से धिकताना की तरफ अपनी ढाणी में जा रहा था। वह जैसे ही पुलिया पर पहुंचा तो सामने से एक गाड़ी आ रही थी। गाड़ी चालक का अचानक संतुलन बिगड़ गया। चूंकि साथ ही में रजबाहा है और दीवार न बनी होने के कारण गाड़ी रजबाहे में पलट गई। हरजीत भी गाड़ी की चपेट में आ गया और गाड़ी के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर चले, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरजीत शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने जुलाई में यहां पुलिया पर दीवार बनाने को लेकर शिकायत भी की थी। उधर सूचना पाकर डायल 112 व संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वीरवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed