फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A shrine to Goddess Hinglaj will be established in Hisar, and 'Maharaja Arut Dham' will be built.

Hisar News: हिसार में सजेगा मां हिंगलाज का दरबार, बनेगा महाराजा अरूट धाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
A shrine to Goddess Hinglaj will be established in Hisar, and 'Maharaja Arut Dham' will be built.
हिसार में आयोजित पंजाबी खत्री सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अधिवेशन में शामिल पदाधिकारी, सदस्य ए

विज्ञापन
हिसार। हिसार में अब महाराजा अरूट धाम के निर्माण की योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। धाम में मां हिंगलाज का मंदिर भी स्थापित किया जाएगा। पंजाबी खत्री सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अधिवेशन में समाज की इस महत्वपूर्ण परियोजना का संकल्प लिया गया। अधिवेशन में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संगठन के विस्तार पर भी चर्चा हुई।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सर्वदानंद आर्य ने कहा कि समाज को अपनी सांस्कृतिक विरासत सहेजने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। महाराजा अरूट धाम का निर्माण इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से इस कार्य में सहयोग करने की अपील की। वार्ड नंबर 17 के निगम पार्षद राजेश अरोड़ा विशेष अतिथि रहे।
विज्ञापन

एकजुटता से साकार होगी धाम निर्माण की योजना
निगम पार्षद राजेश अरोड़ा और अधिवेशन के संयोजक राम कामरा ने कहा कि महाराजा अरूट धाम समाज की एकता और गौरव का प्रतीक बनेगा। उन्होंने आपसी मतभेद भुलाकर सामूहिक रूप से आगे बढ़ने का आह्वान किया। संयोजक राम कामरा ने बताया कि अधिवेशन में देश के विभिन्न शहरों से आए प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव रखे। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवीन गुलाटी ने कहा कि अधिवेशन से धार्मिक, सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देने का संदेश मिला। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष संजीव तलवार, महिला विंग राजस्थान की अध्यक्ष सोनिया अदलखा, राष्ट्रीय विस्तार प्रमुख गुलशन नागी, सचिव गगन ओबराय, जिला प्रधान महेंद्र ठकराल और जिला सचिव अमर कुकरेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed