फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A nap stole a life... Naveen had gone to help a friend bringing a Kanwar but did not return, the car collided with a divider in Panipat.

Hisar News: झपकी ने छीनी जिंदगी...कांवड़ ला रहे दोस्त की मदद के लिए गया था नवीन फिर नहीं लाैटा, पानीपत में कार डिवाइडर से टकराई थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
A nap stole a life... Naveen had gone to help a friend bringing a Kanwar but did not return, the car collided with a divider in Panipat.
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। 
हांसी/पानीपत। पानीपत में रविवार तड़के करीब चार बजे जीटी रोड एलिवेटेड हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में हांसी की कृष्णा कॉलोनी निवासी नवीन (34) की मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त कांवड़िए सागर समेत तीन युवक घायल हो गए। हांसी के काठमंडी रोड श्मशान घाट में दोपहर बाद तीन बजे नवीन का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

हांसी की कृष्णा कॉलोनी निवासी विनोद ने बताया कि उसके मामा का बेटा नवीन अपने तीन दोस्तों के साथ हांसी के सिसाय पुल निवासी दोस्त सागर मदद के लिए पानीपत गया था। सागर हरिद्वार से कांवड़ लेने गया था। उसने नवीन को फोन कर कहा कि उसने जल उठा रखा है, लेकिन पांव में छाले पड़ गए हैं, जिस कारण चल नहीं पा रहा। उसकी कांवड़ लेने आ जाओ। इसके बाद नवीन दोस्त हिमांशु, दुष्यंत और रजत के साथ कार में पानीपत पहुंचा। शामली रोड पर उनकी सागर से मुलाकात हुई। सागर को कांवड़ सहित कार में बैठाकर हांसी के लिए रवाना हुए। लौटते समय रोहतक हाईवे के स्थान पर गलती से जीटी रोड पर पहुंच गए। यू-टर्न लेकर वापस जाने लगे तो नवीन को झपकी आई और इसी दौरान कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पानीपत पुलिस के जांच अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। नवीन और सागर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नवीन की कुछ देर बाद मौत हो गई। सागर को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- नवीन के पिता की मौत हो चुकी, मां कैंसर पीड़ित


फोटो संख्या 8

हांसी। कृष्णा कॉलोनी निवासी नवीन विवाहित था और पंचर का सामान बनाने की फैक्टरी में काम करता था। नवीन के एक बेटा व एक बेटी है। उसकी मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ चुका है। नवीन घर में अकेला कमाने वाला था। उसके पिता की मौत हो चुकी है, जबकि मां कैंसर पीड़ित है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बेटे को याद कर बार-बार बेसुध हो रही थी। मोहल्ले को लोग सांत्वना देने पहुंचे, लेकिन खुद को भावुक होने से नहीं रोक सके। सागर की हालत गंभीर है और रोहतक पीजीआई में भर्ती है। अश्वनी वर्मा हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल है। वह नक्शानवीस का कार्य करता है। उसके सीने व कमर में चोट आई है, जबकि हिमांशु, दुष्यंत व अन्य को मामूली चोट आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में क्षतिग्रस्त कार। 

हादसे में क्षतिग्रस्त कार। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed