फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A middle-aged man died after a dumper suddenly applied brakes and hit his bike from behind.

Hisar News: डंपर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से टकराई बाइक, अधेड़ की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
A middle-aged man died after a dumper suddenly applied brakes and hit his bike from behind.
सड़क हादसे में मारा गया गांव लाडवा निवासी श्यामलाल का फाइल फोटो।
हिसार। तोशाम रोड पर डाबड़ा बीपीएल बस्ती के पास सोमवार रात साढ़े आठ बजे एक डंपर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चालक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव लाडवा निवासी श्यामलाल (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है, जबकि डंपर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

श्यामलाल दिहाड़ी मजदूरी करता था और रोज की तरह सोमवार को हिसार के आधार अस्पताल के पास काम पर आया हुआ था। रात करीब आठ बजे काम खत्म कर वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव लाडवा लौट रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही वह तोशाम रोड पर डाबड़ा बीपीएल बस्ती के समीप पहुंचा, तभी आगे चल रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे श्यामलाल की बाइक डंपर के पीछे जा टकराई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद एंबुलेंस उसे तुरंत जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग हो गया। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना प्रभारी दलबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। पुलिस ने मंगलवार को मृतक के छोटे भाई सुरेश के बयान दर्ज कर डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। जांच अधिकारी व थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सबसे छोटे बेटे की शादी का सपना रह गया अधूरा
मृतक के छोटे भाई सुरेश ने बताया कि श्यामलाल चार बच्चों का पिता था। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। वह तीन बच्चों की शादी कर चुका था और सबसे छोटे बेटे के लिए लड़की की तलाश कर रहा था। श्यामलाल की कमाई पर ही घर के सभा सदस्य आश्रित था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed