फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   a man died in accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

Fri, 02 Jul 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
a man died in accident
बास (हिसार)। जींद-भिवानी रोड भकलाना बस स्टैंड पर बुधवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का हांसी के सामान्य अस्पताल में बुधवार को पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार के गोविंदपुर निवासी मोहम्मद सलाम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह उसका पिता 46 वर्षीय अब्बास शाह व उसके भाई मोहम्मद कलाम व मोहम्मद कासिम सहित अनेक लोग मजदूरी के लिए गांव भकलाना में आए हुए हैं। मंगलवार रात को वो भकलाना बस स्टैंड पर खड़े थे। उसी समय बास की तरफ से एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने उसके पिता को सीधी टक्कर मार दी और चालक मौके से भाग गया। उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद वे उसे इलाज के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed