फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A letter will be written to the government for vigilance investigation on the locking of Sri Laxmi Narayan Temple

श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर को ताला लगाने पर विजिलेंस जांच के लिए सरकार को लिखा जाएगा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
A letter will be written to the government for vigilance investigation on the locking of Sri Laxmi Narayan Temple
हिसार। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर को ताला लगाने के मामले में शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी सिटी थाने पहुंचे। इस दौरान मंच के पदाधिकारियों ने मंदिर को लगातार खुलवाने व शांति स्थापित करवाने की मांग की। इस पर पुलिस ने उन्हें सुनिश्चित किया कि मंदिर प्रतिदिन खोला जाएगा। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि वह मामले की विजिलेंस से जांच कराने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार को पत्र लिखेंगे। इसके अलावा मंच का विधि विभाग मामले को अदालत में चुनौती देने की प्रक्रिया शुरू करेगा। उधर, शुक्रवार को मंदिर में सुबह-शाम पूजा की गई।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी व आसपास के दुकान राजगुरु मार्केट स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के आगे धरने पर बैठ गए थे। उनका आरोप था कि मंदिर पिछले छह दिनों से बंद है। यह मंदिर धर्मार्थ की जमीन पर बना हुआ है, जिससे फर्जीवाड़ा कर बेच दिया गया और इसकी जगह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी की जा रही है। यही नहीं धर्मशाला को तोड़कर निर्माण प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई है। मामला बढ़ता देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंदिर का गेट खुलवाया था।
विज्ञापन

धर्मशाला को स्थानांतरित करने की तैयारी
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर व धर्मशाला को कैमरी रोड पर स्थानांतरित करने की तैयारी भी की जा रही है। आसपास के दुकानदारों की मानें तो धर्मशाला की करोड़ों की जमीन को फर्जी तरीके से ट्रस्टी बनकर बेच दिया गया है। अब उक्त धर्मशाला व मंदिर को कैमरी रोड पर स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है, क्योंकि वहां जमीन सस्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में दोनों समय पूजा-अर्चना की गई। मंच के पदाधिकारी सिटी थाने भी गए। सोमवार को वह पत्र भी लिखेंगे कि इस मामले की विजिलेंस जांच की जाए। - मनोज कौशिक चंद्रवंशी, विभाग संयोज, हिंदू जागरण मंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed