फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A high-tech library was created for daughters from a message on a WhatsApp group; the villagers of Bhiwani Rohilla have set an example.

Hisar News: व्हाट्सएप ग्रुप पर एक मैसेज से बेटियों के लिए बन गई हाईटेक लाइब्रेरी, भिवानी रोहिल्ला के ग्रामीणों ने पेश की मिसाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A high-tech library was created for daughters from a message on a WhatsApp group; the villagers of Bhiwani Rohilla have set an example.
लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ाई करतीं छात्राएं।  
मनोज कौशिक
विज्ञापन

हिसार। बेटियां पढ़ेंगी तो बढ़ेंगी...। इस स्लोगन को साकार कर दिखाया है गांव भिवानी रोहिल्ला के ग्रामीणों ने। गांव में बेटियों की सुविधा के लिए लाइब्रेरी नहीं थी। जनप्रतिनिधियों से गुहार के बावजूद कुछ नहीं हुआ, लेकिन व्हाट्सएप पर शेयर किए गए एक मैसेज ने नजारा ही बदल दिया। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से महज 20 दिन में हाईटेक लाइब्रेरी खोल दी। रविवार को इस लाइब्रेरी का सरपंच बलजीत रूहल व ग्रामीणों ने उद्घाटन किया। वाईफाई, सीसीटीवी कैमरों, शानदार फर्नीचर और वातानुकूलित लाइब्रेरी में निशुल्क पढ़ने के लिए 50 छात्राओं ने पंजीकरण करवाया। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने लड़कों के लिए भी दूसरी जगह पर आधुनिक लाइब्रेरी बनवाई है। इसका शुभारंभ डॉ. अमित पिलानिया के हाथों करवाया गया।
सरपंच बलजीत ने बताया कि करीब 20 दिन पहले सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए बनाए गए गांव के ही ग्रुप में लाइब्रेरी खोलने का सुझाव आया। सभी ने इस प्रस्ताव पर खुले मन से सहमति जताई। सवाल बजट का था तो सभी ने स्वेच्छा से मदद का आश्वासन दिया। किसी ने एयर कंडीशन, किसी ने इन्वर्टर और वाटर कूलर तो किसी ने कुर्सियां और कुछ लोगों ने आर्थिक मदद की घोषणा की।
विज्ञापन

जहां फैली रहती थी गंदगी, आज खुशनुमा वातावरण
ग्रामीणों के सहयोग मिलने के बाद व्यवस्था बनाने के लिए सरपंच बलजीत रूहल, कुलदीप रूहल, सुशील, राकेश रूहल और संजय फौजी की कमेटी बनाई गई। इसके बाद गांव में ही खाली पड़े एक सरकारी भवन को लाइब्रेरी के लिए चुना गया। आसपास फैली गंदगी को साफ करवा दिया। भवन को रंग-रोगन कर चमका दिया। अब यहां पार्क बनाने का काम चल रहा है। पौधे भी ग्रामीणों के सहयोग से जुटा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफल होने वाले विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित

ग्रामीणों ने कहा कि लाइब्रेरी में भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए किताबों और नोट्स की व्यवस्था करवाई जाएगी। कंप्यूटर और लैपटॉप की सुविधा उपलब्ध करवाने का भी प्रयास रहेगा। किसी भी मंच पर सफलता हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। बेटियों की सुरक्षा के लिए महिला स्टाफ भी नियुक्त किया जा रहा है ताकि वे देर रात तक पढ़ाई कर सकें।


शांत वातावरण में अच्छे से पढ़ सकेंगे

भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाली खुशी, मुस्कान, रवीना, नीलम, ममता, पूनम, आशु ने कहा कि लाइब्रेरी बनने से उन्हें बहुत खुशी हुई है। पहले प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए बाहर जाना पड़ता था। अब लाइब्रेरी में ही पुस्तकें उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही शांत वातावरण में अच्छे से तैयारी हो सकेगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed