फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A girl living in a consensual relationship was stabbed 10 times with a knife.

Hisar News: सहमति संबंध में रहने वाली युवती को 10 बार चाकू से गोदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
A girl living in a consensual relationship was stabbed 10 times with a knife.
हिसार। रेड स्क्वेयर मार्केट के एक होटल में मंगलवार सुबह करीब सात बजे युवक ने सहमति संबंध में रहने वाली 24 वर्षीय युवती पर चाकुओं से करीब 10 बार वार कर दिए। गंभीर हालत में युवती को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपी युवक ने युवती के दोनों हाथ, दोनों पैर, कमर व छाती पर चाकू से वार किए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन युवती ने बताया कि वह भिवानी जिले के एक गांव की रहने वाली है। चार साल से वह हिसार के सेक्टर-33 में किराये के कमरे में गांव के ही युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। दोनों का एक बच्चा भी है। आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। युवक हिसार सेक्टर-14 में चिकन का खोखा चलाता है। करीब 5 महीने से दोनों में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। अनबन के चलते युवती शहर के नजदीक एक गांव में अपनी मौसी के पास रहने लगे। सोमवार को युवक ने बहाने से युवती को मिलने के लिए रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित एक होटल में बुलाया था। बताया जा रहा है कि रात भर दोनों साथ रहे। मंगलवार सुबह युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। युवती के शरीर पर करीब 10 जगह घाव के निशान हैं। युवती के चिल्लाने पर होटल के कारिंदे मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

होटल स्टाफ की ओर से वारदात की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया। घायल युवती को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। फिलहाल युवती नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ चाकू से हमला करने, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। - एसआई संदीप सिंह, जांच अधिकारी, एचटीएम थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed