{"_id":"6902612c763d9b00710f6f44","slug":"a-four-year-old-boy-drowned-in-a-sewage-drain-leaving-his-family-in-mourning-hisar-news-c-21-hsr1013-739384-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चार वर्षीय बच्चे की गंदे पानी के नाले में डूबने से मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चार वर्षीय बच्चे की गंदे पानी के नाले में डूबने से मौत, परिवार में छाया मातम
विज्ञापन
हांसी अस्पताल में पहुंचे सरपंच अनिल व परिजन।
- फोटो : 1
हांसी। रामायण गांव में बुधवार को करीब चार वर्षीय बच्चे ध्रुव की गंदे पानी के नाले में डूबने से मौत हो गई। मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए बगैर पोस्टमार्टम किए बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया। बच्चा गांव के सरपंच अनिल कुमार टोनी का रिश्ते में भतीजा लगता था। घटना से कुछ समय पहले तक वह सरपंच के साथ ही खेल रहा था।
सरपंच टोनी ने बताया कि ध्रुव उनके चचेरे भाई पुनीत का इकलौता बेटा था। ध्रुव करीब 3 साल 10 महीने का था। पुनीत हिसार के निजी अस्पताल में नौकरी करता है। मां आशा हांसी के निजी स्कूल में पढ़ाती है। सरपंच ने बताया कि पुनीत के ताऊ के बेटे के घर में जलवा पूजन का कार्यक्रम था। परिवार के सभी लोग पूजन में शामिल थे। सुबह करीब 10 बजे ध्रुव घर में खेल रहा था। इस दौरान वह खेलते-खेलते घर से बाहर गली में चला गया। जब काफी समय तक ध्रुव घर नहीं आया तो परिजनों ने उसको तलाशना शुरू किया। गांव के व्हाट्सएप ग्रुपों में भी ध्रुव के गुम होने की सूचना शेयर की गई। सरपंच ने बताया कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची जिसमें ध्रुव जोहड़ की ओर जाता हुआ नजर आया। इसके बाद परिजन व ग्रामीण जोहड़ की ओर गए। वहां ध्रुव जोहड़ में जाने वाले गंदे पानी के नाले में पड़ा था। ग्रामीण आनन-फानन में वाहन का प्रबंध करके ध्रुव को नागरिक अस्पताल में लेकर आए। जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने ध्रुव को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। पुनीत के दो बच्चों में से ध्रुव छोटा था। ध्रुव की एक पांच साल की बड़ी बहन है।
सरपंच बोले सुबह मेरे साथ था
सरपंच अनिल टोनी ने बताया कि ध्रुव घटना से कुछ समय पहले उनके साथ था। उन्होंने बच्चे से बातें भी की व उसे दुकान से खाने का सामान दिलवाया। जलवा पूजन व हिसार कोर्ट में काम के चलते उन्हें जाना पड़ा तो बच्चे को घर पर छोड़ा था।