फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A drum filled with chemicals explodes in the factory, one worker died due to scorching, three injured

फैक्टरी में केमिकल से भरा ड्रम फटा, झुलसने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
A drum filled with chemicals explodes in the factory, one worker died due to scorching, three injured
हिसार। सेक्टर 9-11 के पास स्थित औद्योगिक नगर में स्थिति फैक्टरी में सुबह करीब पांच बजे बड़ा हादसा हो गया। हादसा ट्रक से केमिकल से भरा ड्रम उतारने के दौरान हुआ। इस दौरान एक ड्रम फट गया और केमिकल मजदूरों के ऊपर गिर गया। झुलसने से बिहार निवासी 38 वर्षीय मजदूर अनरजीत पासवान की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में प्लांट नं 6 में रंग पेंट बनाने की एक फैक्टरी है। इसमें केमिकल लाया जाता है। फैक्टरी में शुक्रवार सुबह मजदूर ट्रक से केमिकल के ड्रम उतार रहे थे। इस दौरान प्लास्टिक का एक ड्रम फट गया। जिस कारण मजदूर केमिकल की चपेट में आ गए। हादसे में 50 वर्षीय किशनलाल, 23 वर्षीय पवन व 28 वर्षीय दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। यह तीनों सातरोड़ के रहने वाले हैं। तीनों अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अर्बन इस्टेट थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed