Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A dog squad and SWAT commandos conducted a search operation at the hideouts of drug traffickers.

Hisar News: नशा तस्करों के ठिकानों पर डॉग स्क्वाड व स्वैट कमांडो ने चलाया चेकिंग अभियान

Mon, 16 Nov 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 16 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
A dog squad and SWAT commandos conducted a search operation at the hideouts of drug traffickers.
हिसार में झुग्गी झोपड़ी में सर्च अ​भियान चलाते हुए डॉग स्क्वायड टीम।
हिसार। जिले में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए हिसार पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। स्वैट कमांडो और डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम ने रविवार को झुग्गी-झोपड़ियों, सुनसान स्थानों और झाड़ियों से घिरे क्षेत्रों में सघन जांच की।
विज्ञापन

पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से संदिग्ध ठिकानों को खंगाला। पुलिस ऐसे स्थानों पर विशेष निगरानी रख रही है जहां नशा तस्करों द्वारा छिपकर नशीले पदार्थ बेचने या लोग चोरी-छिपे नशा करने की आशंका रहती है। अभियान के दौरान संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की गई।
विज्ञापन

एसपी सिद्धांत जैन ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में खाली भवनों, झुग्गी-झोपड़ियों और झाड़ियों वाले स्थानों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशा बेचने वालों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed