{"_id":"686d6a7308f5ca8f52053e97","slug":"a-crowd-of-farmers-gathered-for-dap-with-a-thousand-bags-of-fertilizers-distributed-in-the-presence-of-the-police-hisar-news-c-21-hsr1020-662954-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डीएपी के लिए लगी किसानों की भीड़, पुलिस की मौजूदगी में बंटे एक हजार खाद के कट्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डीएपी के लिए लगी किसानों की भीड़, पुलिस की मौजूदगी में बंटे एक हजार खाद के कट्टे
विज्ञापन
हांसी में खाद लेकर जाते किसान।
हांसी। खाद की किल्लत के बीच मंगलवार को अनाज मंडी स्थित हैफेड सोसाइटी के पास एक हजार कट्टे डीएपी के पहुंचे और खाद लेने के लिए किसान भारी संख्या में पहुंच गए। इतनी संख्या में किसानों के आने के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई व किसान आपस में ही उलझने लगे। स्थिति संभालने के लिए वहां पर पुलिस बल को बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में खाद वितरित की गई। भीड़ के चलते काफी संख्या में किसान खाद लेने से वंचित रह गए।
इस दौरान वहां करीब 500 किसानों के टोकन काटे गए। एक टोकन पर एक किसान को दो डीएपी के कट्टे बांटे गए। धान की बिजाई का सीजन फिलहाल पीक पर चल रहा है। धान की बिजाई के लिए किसानों को खाद की सख्त जरूरत है, लेकिन किसान डीएपी की किल्लत के कारण दुकानों पर भटक रहे हैं। उन्हें समय पर डीएपी नहीं मिल रहा है जिस कारण धान की बिजाई प्रभावित हो रही है। किसान संगठन भी डीएपी न मिलने को लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दे चुके हैं।
वर्जन
हमारे पास कुल 1500 डीएपी खाद के कट्टे आए थे। इसमें से 500 खाद के कट्टे विभिन्न पैक्स में भेज दिए गए जिसमें से 1000 बैग बचे। करीब 2 हजार की संख्या में किसान डीएपी लेने पहुंच गए। 500 टोकन किसानों के काटे गए। एक टोकन के हिसाब से औसतन दो खाद के कट्टे प्रति किसान को दिए गए। किसान डीएपी के अलावा एनपीके भी ले सकते हैं। एनपीके के भी कई फायदे हैं। एनपीके के प्रयोग से भी अच्छी फसल पैदा कर सकते हैं।- बबली यादव, मैनेजर, हैफेड