फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A call to strengthen the organization through experience and enthusiasm

Hisar News: अनुभव और उत्साह से संगठन को मजबूती देने का आह्वान

Thu, 29 Oct 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 29 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
A call to strengthen the organization through experience and enthusiasm
भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क प्रकोष्ठ की बैठक में मौजूद पार्टी पदा​​धिकारी। स्रोत : पार्टी
हांसी। भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क प्रकोष्ठ की बैठक बुधवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में जिला संयोजक अशोक कनौजिया की अध्यक्षता में हुई। प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और उनके योगदान से ही भाजपा विश्व की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बनी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं के अनुभव और नए कार्यकर्ताओं के उत्साह से संगठन मजबूत होगा। त्रिपाठी ने विपक्ष पर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूम्मन सिंह किरमीच ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन से पार्टी का विकास हुआ है। संसाधनों की कमी और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कार्यकर्ताओं ने मेहनत से संगठन को मजबूत बनाया। इसी का परिणाम है कि आज देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक एवं अटेली के पूर्व विधायक सीता राम यादव ने कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। नवंबर तक प्रकोष्ठ का गठन मंडल स्तर तक कर दिया जाएगा। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव का उपयोग सरकार और संगठन को मजबूत करने में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने अतीत को भूल जाता है वह नष्ट हो जाता है। भाजपा में कार्यकर्ता परिवार की तरह काम करते हैं।

हांसी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने सबका का धन्यवाद किया। जिला प्रभारी प्रतिभा सुमन उपस्थित रहीं और मंच संचालन हांसी विधानसभा संयोजक अशोक ढालिया ने किया। इस अवसर पर बरवाला विधानसभा संयोजक रणधीर सिंह धीरू, नारनौंद विधानसभा संयोजक रघुवीर सिंह सिहाग, रामफल बूरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed