फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A bull ran after seeing the animal capture team, collided with a car, and the car owner along with the municipal team filed complaints against each other with the police.

Hisar News: पशु पकड़ने वाली टीम को देखकर दौड़ा सांड, कार से टकराया, कार मालकिन व नगर निगम की टीम ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
A bull ran after seeing the animal capture team, collided with a car, and the car owner along with the municipal team filed complaints against each other with the police.
नगर निगम की टीम की ओर से पकड़े गए पशु। 
हिसार। नगर निगम के पशु पकड़ने के अभियान के दौरान शुक्रवार को एक सांड बिदककर रोड पर खड़ी कार से जा टकराया। इससे कार को नुकसान पहुंचा। इसके बाद कार मालकिन व निगम की टीम के बीच तू-तू-मैं-मैं होने ली। दोनों पक्षों ने आजाद नगर थाने में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम वार्ड 19 में पशुओं को पकड़ कर रही थी। इस दौरान एक सांड टीम को देखकर भागने लगा और गली में खड़ी एक कार से टकरा गया। इससे बोनट को नुकसान पहुंचा। यह देखकर कार मालकिन आक्रोशित हो उठी। उनके और निगम की टीम के बीच कुछ देर हंगामा हुआ। निगम की टीम ने महिला पर सरकारी काम में बाधा डालना व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। जांच अधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर रपट दर्ज कर ली है। निगम की तरफ से भी शिकायत दी गई है, लेकिन अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed