बेटी पैदा होने की खुशी में एक स्कूल अध्यापक ने कई स्कूलों में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश देने का प्रयास किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पनिहारी में राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता के रूप में कार्यरत अध्यापक अनूप सिंह बधावड़ के यहां बेटी पैदा हुई है।
उन्होंने बताया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने की पहल के तहत आसपास के कई स्कूलों में पौधरोपण किया। इस दौरान स्कूलों में फूलदार व फलदार पौधे लगाए। गौरतलब है कि राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता अनूप सिंह ने अपनी शादी के समय भी दान दहेज न लेकर कुछ पौधे लेकर पर्यावरण स्वच्छता का संदेश दिया था। गांव पनिहारी में पौधरोपण अभियान के मौके पर प्रिंसिपल अनिल कुमार, विजेंद्र, सुरेश, अनिल, जसबीर, भूपेंद्र, सुरेश लोहान, ममता, प्रिंयका, सुनील, जगदेव, राजेश, रमेश दलाल, आजाद दूहन, संदीप आदि उपस्थित रहे।