फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A 23-member committee has been formed for Chaudhary Chhotu Ram Dham Jasiya, Omprakash Hudda appointed as president, Satish appointed as chairman coordinator

Hisar News: चौधरी छोटूराम धाम जसिया के लिए 23 सदस्यीय कमेटी गठित, ओमप्रकाश हुड्डा बने प्रधान, सतीश चेयरमैन संयोजक नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
A 23-member committee has been formed for Chaudhary Chhotu Ram Dham Jasiya, Omprakash Hudda appointed as president, Satish appointed as chairman coordinator
हिसार। चौधरी छोटूराम धाम जसिया में हाल ही में आयोजित सर्व खाप पंचायत में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के बाद समाज के गणमान्य व्यक्तियों, बुद्धिजीवियों और विभिन्न खापों के प्रधानों से विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से 23 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। सर्व हुड्डा खाप के प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा को कमेटी का प्रधान और सतीश चेयरमैन को संयोजक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

कमेटी के नवनियुक्त प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि कमेटी में विभिन्न खापों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। इनमें आहुलाना-12 के प्रधान मलिक राज मलिक, दहिया खाप के प्रधान जयपाल दहिया, कादियान खाप के प्रधान बिल्लू कादियान, फोगाट खाप के प्रधान सुरेश फोगाट, रोघी खाप के प्रधान सुमेर जागलान, भ्यान खाप के प्रधान होशियार सिंह और कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश रेढू शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कमेटी में हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश नवाब सिंह, रामेश्वर मलिक, पूर्व उपकुलपति मेजर जनरल रणजीत सिंह ग्रेवाल, सेवानिवृत्त आईएएस रोहतास खरब, पूर्व विंग कमांडर महेंद्र सिंह मलिक, जाट कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल ईश्वर सिंह दलाल, जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बल्हारा, जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान कृष्ण श्योकंद, किसान नेता अमरजीत संधू, अधिवक्ता सुरेश बंचल, डायरेक्टर सूरत सिंह, प्रज्ञा सिंह तेवतिया, जयपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अरविंद चौधरी और एनआरआई ब्रांड एंबेसडर दीपक फोगाट को भी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed