फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हर गांव में दो कार्यकर्ता बनाने की अपील

हर गांव में दो कार्यकर्ता बनाने की अपील

Tue, 07 Jan 2014 05:51 AM IST
Hisar
Hisar Updated Tue, 07 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
हिसार। गरीब समाज कल्याण संघ की प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की विशेष मीटिंग संगठन के प्रदेश कार्यालय चंडीगढ़ रोड हिसार पर हुई। मीटिंग में संगठन की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई और आने वाले लोकसभा चुनावों में दलितों का एजेंडा क्या हो विषय पर विचार विमर्श किया गया। मीटिंग अध्यक्षता संगठन के प्रदेश सलाहकार पालाराम सांसी ने की। इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने सदस्यता अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया और हर गांव में दो-दो कर्मठ कार्यकर्ता बनाने की अपील की। इसके साथ ही प्रदेश में उपस्थित 50 दलित जातियों में जाकर प्रत्येक जाति को संगठन में जोड़ने का आह्वान किया। मौके पर हरियाणा प्रदेश चीफ कोआर्डिनेटर डॉ. राजेश मेहंदिया, प्रदेश कोआर्डिनेटर श्योकरण मेहरा, प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र राठी एडवोकेट, प्रदेश चेयरमैन डॉ. प्रदीप अंबेडकर, प्रदेश महासचिव व जोन प्रभारी डॉ. कर्मबीर लांबा, प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी रमेश सुलखनी, जिलाध्यक्ष सतीश खरकड़ी, जिला कोआर्डिनेटर आरटीआई विंग कंवलजीत मेहरा, महासचिव मक्खन सिंह रोहलन, रघुवीर मिस्त्री, जिला कमेटी सदस्य इंद्र भुक्कल, उमेद मिर्जापुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed