{"_id":"78-62004","slug":"Hisar-62004-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कांग्रेस की जयंती मनाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय कांग्रेस की जयंती मनाई
Hisar
Updated Sun, 29 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। कांग्रेस के 128 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में शनिवार को कांग्रेस भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के हिसार लोकसभा क्षेत्र के चेयरमैन वरिष्ठ कांग्रेस नेता जेपी ज्याणी ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर पर राजनैतिक सलाहकार अश्वनी शर्मा और प्रेस प्रवक्ता राजेंद्र अग्रवाल उपस्थित थे। बैठक में ज्याणी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 128 वर्ष पूरा होने पर सभी को बहुत शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सुरेंद्र आर्य, मेजर देवा सिंह, गजे सिंह, हनुमान दलाल, रामनिवास बड़जाति, जंगबीर ज्याणी, विवेक पूनिया, संजय शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन