{"_id":"78-61965","slug":"Hisar-61965-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मी तालमेल कमेटी 25 को करेगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मी तालमेल कमेटी 25 को करेगी समीक्षा
Hisar
Updated Tue, 24 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। परिवहन के 3519 रूट परमिट निजी हाथों में देने के निर्णय के खिलाफ और रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान करने की मांग के लिए 13-14 नवंबर को की गई राज्यव्यापी हड़ताल के बाद सरकार के साथ हुई वार्ता में मानी गई मांगों की समीक्षा के लिए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी ने 25 दिसंबर को रोहतक में मीटिंग बुलाई है। यह जानकारी रोडवेज तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य दलबीर किरमारा व रमेश सैनी ने दी। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को परिवहन मंत्री और 26 नवंबर को परिवहन विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में हुई वार्ता में 3519 रूट परमिटों के बारे में तीन मंत्रियों व सात यूनियनों के प्रधानों की कमेटी गठित करने, एसएस बोर्ड द्वारा भर्ती हुए चालक व परिचालकों को हाईकोर्ट के निर्णय के अनुसार नियुक्ति तिथि से पक्का करने, कर्मशाला के 52 कर्मचारियों को नियमित करने, कई वर्षों से रोके हुए एसीपी के लाभ बहाल करने, तकनीकी पदों पर कार्यरत कर्मियों का स्केल जनरलाइज करने, चालकों व कर्मशाला कर्मियों की नियमित भर्ती करना व सभी खाली पदों पर पदोन्नति करने संबंधित मांगों को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बारे में 25 दिसंबर को होने वाली तालमेल कमेटी की बैठक में समीक्षा करते हुए आगामी रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन