{"_id":"78-61964","slug":"Hisar-61964-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासनसेवी व साहित्यकार राजेंद्र प्रसाद जैन को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासनसेवी व साहित्यकार राजेंद्र प्रसाद जैन को किया याद
Hisar
Updated Tue, 24 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। अणुव्रत समिति हिसार की ओर से प्रोफेसर देवेंद्र जैन के आवास पर साहित्यकार एवं शासनसेवी राजेेंद्र प्रसाद जैन का 96वां जन्मदिवस श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यकवि उदयभानू हंस ने की। इस दौरान सिरसा के प्रसिद्ध साहित्यकार पूर्णमल मुद्गिल, जयकुमार जैन, हिम्मत सिंह जैन, रमेश गोयल, लाजपतराय जैन, प्रोफेसर देवेंद्र जैन, प्रधान कुंदनलाल गोयल और मंत्री राजेंद अग्रवाल ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। आचार्य महा श्रवण जी की विद्वान साध्वी अमित यशा, साध्वी कारुणय यश ने नवकार मंत्र के जाप से कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर जीनेंद्र जैन, नीरज जैन, केके गुप्ता, सुमित अग्रवाल, राजकुमार जैन, विनोद जैन, नरेश जैन, राजेश जैन, लक्ष्मी सागर जैन, अमृत लाल जैन, रामानंद जिंदल, रामेश्वरदास वर्मा, एसपी जैन, प्रदीप गोयल, सरोज, सुधा, विजया, कृष्णा, चंद्रकांता जैन, रतन जिंदल, मुकेश जैन, अनिल जैन, अरुणा जैन, ममता, अनिता, सुशीला और बिमलेश जैन उपस्थित थे।
विज्ञापन