{"_id":"78-61954","slug":"Hisar-61954-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर के विधायक का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर के विधायक का स्वागत
Hisar
Updated Mon, 23 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
हिसार। भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान के अलवर शहरी सीट से विधायक बनवारीलाल सिंगल का हिसार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिला महामंत्री सुजीत कुमार के नेतृत्व में स्वागत किया। इस अवसर पर सिंगल ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और दिल्ली में भाजपा को मिली भारी जीत का श्रेय पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को जाता है। इस अवसर पर पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सतपाल अहलावत, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मदन रावलवासिया, पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सोनाली सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनदीप मलिक, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश कुमार, अर्बन मंडल अध्यक्ष नरेश कौशिक, सब्जी मंडी मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, महामंत्री हंसराज यादव, प्रकाश अग्रवाल, सहयोग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल महला, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक हेमंत शर्मा, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष खुंडिया और लक्ष्मण गर्ग मौजूद थे।
विज्ञापन