{"_id":"78-61883","slug":"Hisar-61883-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजकां में शामिल हुए युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजकां में शामिल हुए युवा
Hisar
Updated Tue, 17 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा जनहित कांग्रेस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब शहर के सैकड़ों युवाओं ने पार्टी अध्यक्ष और सांसद कुलदीप बिश्नोई की नीतियों से प्रभावित होकर हजकां में शामिल होने की घोषणा की। शांति नगर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के हिसार हलका प्रधान गुलजार सिंह काहलों ने की जबकि जिला प्रधान रणधीर पनिहार और वरिष्ठ उप प्रधान रामनिवास राड़ा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर जलापूर्ति विभाग लेबर के प्रधान दीपक, उप प्रधान सोनू के अलावा अमित, अनिल, चेतन, दीपक वाल्मीकि, राधे बोहत, अमन, जोनी, पवन, बंटी, रवि, गोविंदा, रोहित, विक्की वाल्मीकि, कुलदीप, सतीश और नीरज ने हजकां में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन