{"_id":"78-61802","slug":"Hisar-61802-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी तरह उद्देश्यहीन रही हजकां रैली : बिशभनोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी तरह उद्देश्यहीन रही हजकां रैली : बिशभनोई
Hisar
Updated Sun, 08 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
हिसार। इनेलो के जिला प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने हजकां रैली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हजकां रैली पूरी तरह उद्देश्यहीन रही। जो की प्रदेश की जनता में कोई भी संदेश देने में कामयाब नहीं हो सकी। रैली में दूसरी पार्टियों के नेताओं के शामिल होने के दावों की भी पोल खुल गई। रैली में कम हाजिरी से हजकां नेता सदमे में हैं। हजकां की रैली इनेलो की कुरुक्षेत्र रैली के मुकाबले में दस प्रतिशत भी नहीं थी। इनेलो के शीर्ष नेताओं की गैर हाजिरी में भी कुरुक्षेत्र रैली के मंच पर देश के प्रमुख विपक्षी दलों के नेता मौजूद थे।
विज्ञापन