{"_id":"78-61796","slug":"Hisar-61796-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि अनुसंधान में पूंजी निवेश बढ़ाने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि अनुसंधान में पूंजी निवेश बढ़ाने की जरूरत
Hisar
Updated Sun, 08 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
हिसार। चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केएस खोखर ने देश में कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि शिक्षा और अनुसंधान में पूंजी निवेश बढ़ाए जाने की आवश्यकता जताई है। डॉ. खोखर हरियाणा सिविल सर्विसेज प्रोबेशनरों के एक दल को संबोधित कर रहे थे। यह 30 सदस्यीय दल कृषि से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए 25 नवंबर से हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में दो सप्ताह के कृषि में एप्रीसिएशन कोर्स के लिए आया है। अनुसंधान निदेशक डॉ. एसएस सिवाच ने कहा कि विश्वविद्यालय में करीब 250 अनुसंधान परियोजनाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे अनुसंधान मुख्य रूप से पानी की प्रत्येक बूंद से भूमि की प्रति इकाई पर अधिक उत्पादन लेने पर केंद्रित हैं। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. एसएस दहिया, सहनिदेशक प्रशिक्षण डॉ. आरएस राणा और प्रशिक्षण संयोजक डॉ. सुशील खरींटा उपस्थित थे।
विज्ञापन