फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हिसार जन संघर्ष समिति अध्यक्ष गौतम सरदाना हजकां में शामिल

हिसार जन संघर्ष समिति अध्यक्ष गौतम सरदाना हजकां में शामिल

Thu, 28 Nov 2013 05:46 AM IST
Hisar
Hisar Updated Thu, 28 Nov 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
हिसार। जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौतम सरदाना बुधवार को अपने समर्थकों सहित हजकां में शामिल हो गए। हजकां विधायक दल की नेता रेनुका बिश्नोई की उपस्थिति में गौतम सरदाना ने कुलदीप की नीतियों में आस्था जताते हुए हजकां में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन

गौतम सरदाना ने कहा कि प्रदेश में हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ही जनहितों के लिए सही मायने में संघर्ष कर रहे हैं। उनकी साफ, सुथरी छवि व ईमानदारी की राजनीति से प्रभावित होकर उन्होंने हजकां में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि एक दिसंबर को हिसार बाईपास रोड पर होने वाली हरियाणा विजय महारैली ऐतिहासिक होगी। इसमें लाखों लोग शामिल होंगे। इस मौके पर हजकां मीडिया कोर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन देवीलाल बिश्नोई, हजकां जिला प्रधान रणधीर सिंह पनिहार, प्रवीण बिश्नोई, संजय गौतम, लवकेश टुटेजा, अजय जांगड़ा, पंकज दिवान, दीपक बाल्मीकि मौजूद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed