फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

Mon, 25 Nov 2013 05:46 AM IST
Hisar
Hisar Updated Mon, 25 Nov 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
हिसार। भारतीय जनता पार्टी के हिसार हलका के सब्जी मंडी मंडल के कार्यकर्त्ताओं और पदाधिकारियों की एक बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा ने की। बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. कमल गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में मंच संचालन मंडल महामंत्री हंसराज यादव ने किया। बैठक में बीएलए टू का कार्य पूरा होने पर अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में हजकां की एक दिसंबर को हिसार में होने वाली विजय महारैली को लेकर भी चर्चा की गई और इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

यह जानकारी पार्टी जिला महामंत्री सुजीत कुमार ने दी। बैठक में जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी भूप सिंह रोहिल्ला, सिटी मंडल महामंत्री नरेंद्र मदान, अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री विजय चौहान, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अरुण गोयल, सब्जी मंडी मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप सिंधू व युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री संजीव चौहान, सहयोग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल महला, मंडल उपाध्यक्ष भोजराज व मंडल कार्यसमिति सदस्य छोटूराम और राजेश उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed