{"_id":"78-61712","slug":"Hisar-61712-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों में बर्फबारी से गिरा तापमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों में बर्फबारी से गिरा तापमान
Hisar
Updated Sun, 24 Nov 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। मौसम में बदलाव आने के साथ सर्दी ने तेजी पकड़ ली है। रात में तापमान में गिरावट आने लगी है। इन दिनों रात को तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्र्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण मौसम ने करवट बदल ली है। पिछले कुछ दिन से तापमान में उतार चढ़ाव नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर के आखिरी दिनों में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस था। एक नवंबर को तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम में आए बदलाव और हवाएं चलने के कारण रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है रात्रि को तापमान में और गिरावट आएगी।
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यह मौसम गेहूं की बिजाई के लिए अनुकूल है। किसानों को बिजाई के लिए गेहूं का प्रमाणित किस्म का प्रयोग करना चाहिए। पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों को सलाह दी है कि सर्दी के बचाव के लिए पशुधन का प्रबंध ठीक ढंग से करें। पशुओं को ठंडी हवाओं से बचाना चाहिए और पशुओं का बिछवान सूखा होना चाहिए और समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए चारे के लिए प्रतिदिन पचास से सौ ग्राम खनिज मिश्रण अवश्य देना चाहिए।