{"_id":"78-61707","slug":"Hisar-61707-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप
Hisar
Updated Sat, 23 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। गांव भिवानी रोहिला की पंचायत ने गांव में बन रहे आरोही मॉडर्न स्कूल के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया है। इसको लेकर गांव की पंचायत शुक्रवार को अतिरिक्त जिला उपायुक्त से मिली और इस मामले की जांच करवाने की मांग की। आरोही स्कूल कमेटी सदस्य श्रीकुमार शर्मा और गांव सरपंच जयवीर ने ज्ञापन के माध्यम से अतिरिक्त उपायुक्त को बताया कि गांव भिवानी रोहिला में आरोही मॉडर्न स्कूल का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। गांव की पंचायत इस बारे में विभाग के एसडीओ और निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार से मिलकर इस पर एतराज जता चुकी है, लेकिन इसका उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इसी के चलते निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। पंचायत ने प्रशासन से निर्माण कार्य की जांच करवाने व निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग रोकने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में कमेटी सदस्य तेजबीर, राजेंद्र श्योराण, आजाद सिंह, राजेश पंच, सुरेंद्र रोहिल, नत्थूराम सहारण, दयानंद रोहिल और चेतराम शामिल थे।
विज्ञापन