{"_id":"78-61467","slug":"Hisar-61467-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न संगठनों से हिस्सा लेने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न संगठनों से हिस्सा लेने की अपील
Hisar
Updated Wed, 09 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश सरकार की ओर से परिवहन विभाग का निजीकरण करने और 3519 निजी रूट परमिट देने के विरोधस्वरूप हरियाणा कर्मचारी महासंघ एवं सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित रोडवेज की दोनों प्रमुख यूनियनों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। हिसार डिपो के प्रधान राजपाल नैन और महेंद्र भाटी ने रोडवेज विभाग को बचाने के लिए तमाम संगठनों से अपील की कि प्रोग्रामों में बढ़-चढ़कर भाग लें। इस बारे में ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने सभी संगठनों के पास एक पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन