{"_id":"78-61466","slug":"Hisar-61466-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं राजनीति में आगे आएं : गीता भुक्कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं राजनीति में आगे आएं : गीता भुक्कल
Hisar
Updated Wed, 09 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने महिलाओं से राजनीति में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। वे अपने झज्जर स्थित आवास पर हिसार निवासियों की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में बोल रही थीं। इस कार्यक्रम का आयोजन पार्षद बीरमती की ओर से किया गया था। बीरमती अपने समर्थकों सहित शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल का धन्यवाद व्यक्त करने पहुंची थी। उनके साथ जिला परिषद के चेयरमैन डॉ. राजेंद्र सूरा के अलावा हिसार, तलवंडी, बरवाला, उकलाना और धांसू से भारी संख्या में समर्थक भी थे। बीरमती को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी सेल का प्रांतीय सचिव मनोनीत किया गया है।
बीरमती ने शिक्षा मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनके और मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मार्गदर्शन में वह अपनी जिम्मेवारी पूरी तरह से निभाएंगी। इस नियुक्ति के लिए उन्होंने हिसार कांग्रेस के प्रधान जयप्रकाश और जिला परिषद के चेयरमैन राजेंद्र सूरा को भी धन्यवाद दिया। इस मौके पर बलबीर सिंह, मनोहर लाल, लीलू राम धांसू, धर्मपाल, महेंद्र प्रकाश, नेकीराम, सोहन लाल नंबरदार, भलेराम चौपड़ा, रामस्वरूप तलवंडी, नवीन जांगड़ा, अनिल, उग्रसेन, राधेश्याम कड़वासरा, मास्टर राधेश्याम, मनोहर लाल सहित भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे।