फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   डेरा सच्चा सौदा में प्रथम नवचेतना किसान मेले का आयोजन

डेरा सच्चा सौदा में प्रथम नवचेतना किसान मेले का आयोजन

Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
Hisar
Hisar Updated Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा में शुक्रवार को पहले नवचेतना किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने रिबन जोड़कर और स्लोगन लिखे गुब्बारे छोड़कर किया। किसान मेले में अत्याधुनिक कृषि व बागवानी तरीकाें से अवगत करने वाली स्टालें लगाई गई। कृषि विशेषज्ञ और वैज्ञानिकाें ने किसानों को खेती में आधुनिक तकनीकी अपनाने की सलाह दी। संत ने किसान मेले में लगाई गई स्टालाें का अवलोकन किया।
विज्ञापन

शाह सतनाम धाम स्थित सेंट एमएसजी खेल परिसर स्टेडियम में आयोजित किसान मेले के उद्घाटन अवसर पर संत गुरमीत राम रहीम सिंह ने कहा कि कृषि में भी भारत गुरु बने। उन्हाेंने कहा कि हम दूसरे देशाें की कृषि तकनीक अपनाने की बजाय दूसरे देशाें को कृषि के बारे में ज्ञान दें। उन्हाेंने बताया कि डेरा सच्चा सौदा में इन तकनीकों को पहले प्रायोगिक तौर पर अपनाया जाता है। उन्हाेंने बताया कि डेरा में एक एकड़ भूमि में से एक साथ 13 तरह की सब्जियां ली गई है। 25-35 फुट उंचे रेत के टिल्लाें वाली जगह पर आज सेब, बादाम सहित बहुमूल्य औषधियां उगाई जा रही है। उन्हाेंने बताया कि वर्तमान में वे नींबू वर्गीय सभी फलाें को एक ही पौधे पर लगाने की तकनीक पर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे वैज्ञानिकाें की बात सुने ही नही बल्कि उनका अनुसरण भी करें। उन्हाेंने कहा कि नशाें को बंद करने से होने वाले नुकसान की पूर्ति बहुमूल्य औषधियां लगाकर की जा सकती है।
विज्ञापन

बाक्स
आकर्षण का केंद्र बने किसान मेले में लग स्टाल
किसान मेले में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और आसपास के राज्याें के सैकड़ाें किसान पहुंचे। किसान मेले में भव्य खेल परिसर में 38 स्टालें लगाई गई थी। जल संरक्षण औषधीय जड़ी बूटियां, बडे़ आकार की गाजर, गोभी, नींबू, किन्नू आदि फल, किसी स्टॉल पर डेरा सच्चा सौदा को कृषि, पशु धन, बागवानी में मिले अवार्ड दिखाए गए थे। एलोवेरा द्वारा तैयार किए गए प्रोडक्टस भी प्रदर्शित किए गए थे। किसान मेले में कृषि वैज्ञानिक डा. एसके अरोड़ा, डा. आरके अरोड़ा, डा. ईश्वर कुंडू, महेंद्र सिंह, डा. बीएस श्योकंद, डा. पटेल, डा. एसके गहलावत, डा. गुरदीप सिंह गिल,डा. जसदीप, डा. महेंद्र जयपुर, डीडीए अमरजीत सिंह कुलरिया, एसडीओ सुखदेव सिंह, डा. राजकुमार ने विचार व्यक्त क्रिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed