फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अंतरराज्यीय हथियार सप्लायर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

अंतरराज्यीय हथियार सप्लायर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Hisar
Hisar Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिरसा । सीआईए पुलिस ने वीरवार सुबह नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवकों को काबू कर उनके कब्जे से चार अवैध पिस्तौल व 21 जिंदा कारतूस बरामद किए। संभावना जताई जा रही है कि पकड़े गए आरोपियों के संबंध अंतरराज्यीय हथियार सप्लायर गिरोह से भी हो सकते हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए उनका रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उनसे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में विस्तार से पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन

सीआईए सिरसा कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राजश्री सिंह ने बताया कि सीआईए प्रभारी अरुण कुमार बिशभनोई के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने नाकेबंदी के दौरान गौशाला मोहल्ला क्षेत्र से रानियां निवासी सतवंत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह और सिरसा के शांति नगर निवासी सुरेंद्र उर्फ काका पुत्र हरभजन सिंह को मोटरसाइकिल के साथ काबू किया। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चार अवैध पिस्तौल बरामद किए, जिनमें से एक नाइन एमएम, टू प्वाइंट 32 एमएम तथा एक प्वाइंट 30 एमएम का था तथा 21 जिंदा कारतूस थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए हथियार अत्याधुनिक हैं। उन्हाेंने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी सुरेंद्र सिंह उर्फ काका के विरुद्ध तीन अपराधिक मामले सिरसा में तथा एक मामला गुड़गांव के पटोदी में दर्ज है जबकि दूसरे आरोपी सतवंत सिंह उर्फ काला के विरुद्ध जिला के रानियां थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। डा. राजश्री सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान हथियार तस्करी के धंधे में संलिप्त दूसरे लोगों की पहचान होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed