{"_id":"78-46111","slug":"Hisar-46111-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी लूटकर भाग रहा बदमाश दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी लूटकर भाग रहा बदमाश दबोचा
Hisar
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर सोमवार सुबह आठ बजे एक बदमाश ने ब्रेड खरीदने के लिए बेकरी पर आए एक व्यक्ति के साथ मारपीट उसकी आई-टेन कार छीन ली। उसके बाद बदमाश फरार हो गया। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी करके बदमाश को कार समेत दबोच लिया।
मोहल्ला नई बस्ती निवासी ब्रह्मप्रकाश रविवार सुबह लगभग आठ बजे रेलवे रोड स्थित काका बेकरी पर ब्रेड लेने के लिए आया था। ब्रेड लेकर जैसे ही ब्रह्मप्रकाश बाहर आए तो ताक में बैठे एक बदमाश ने उससे मारपीट कर आई-टेन कार की चाबी छीन ली और कार लेकर फरार हो गया। ब्रह्मप्रकाश ने तुरंत वारदात की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही गोकल गेट पुलिस चौकी के एएसआई रामचंद्र और उसकी टीम ने वीटी करा दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश धारुहेड़ा होता हुआ भिवाड़ी की ओर निकल रहा है। गोकल गेट चौकी पुलिस की टीम ने सोहना टी प्वाइंट के निकट बदमाश को कार समेत दबोच लिया। आरोपी की पहचान नारनौल निवासी रमेश के रूप में हुई है। बदमाश के खिलाफ नारनौल में भी मारपीट और जबरदस्ती कब्जा करने के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।