फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   आधा दर्जन गांवों मेें दिया हजकां रैली का न्योता

आधा दर्जन गांवों मेें दिया हजकां रैली का न्योता

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Hisar
Hisar Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। हजकां के सिरसा लोकसभा क्षेत्र प्रभारी वीरभान मेहता ने कहा कि दो दिसंबर को सिरसा में आयोजित होने वाली जनसमर्थन महारैली हरियाणा की राजनीतिक तस्वीर बदल देगी। इसके बाद प्रदेश में आम जनता की मनचाही हजकां-भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

वीरभान मेहता ने सोमवार को सिरसा विधानसभा क्षेत्र के गांव रंगड़ी, शहीदांवाली, धिंगतानियां, चौबुर्जा, मोडिया, रामनगरियां, केलनिया, खाजाखेड़ा आदि गांवों में दौरा कर लोेगों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मेहता ने कहा कि आज हरियाणा और देश के हालात किसी से छिपे हुए नहीं हैं। कांग्रेस महंगाई और भ्रष्टाचार का दूसरा नाम है। मुख्यमंत्री पर क्षेत्रवाद का आरोप लगाते हुए मेहता ने कहा कि उन्होंने सबसे ज्यादा नुकसान सिरसा क्षेत्र का किया है। प्रदेश की जनता का सारा पैसा अकेला रोहतक और किलोई क्षेत्र मेें लगाया जा रहा है। हुड्डा के राजनीतिक नक्शे में सिरसा शामिल नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने चौटाला का भी शासन देखा है। अब समय है कि यहां के लोग हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिशभनोई के हाथ मजबूत करें ताकि आने वाली सरकार में कुलदीप बिशभनोई मुख्यमंत्री बन सकें। पूर्व मंत्री गणेशी लाल ने कहा कि विकास के समान अवसर चाहते हो तो हजकां-भाजपा गठबंधन की दो दिसंबर की रैली सबसे बड़ा अवसर है। इस मौके पर पाला सिंह कंबोज, पिंचू कालड़ा, ओमप्रकाश पूर्व बीडीओ, पुरुषोत्तम गर्ग, भूपेंद्र ढिल्लो, धर्मपाल फौजी, रौनकी कपूर, लादूराम, रमेश सैनी, इंद्रराज, राजेंद्र सहारण, आनंद स्वामी, आत्माराम, मोमन राम, हरफूल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed