फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   साढ़े तीन साल कहां रहे सांसद जी...

साढ़े तीन साल कहां रहे सांसद जी...

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Hisar
Hisar Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। सांसद डा. अशोक तंवर और सीपीएस प्रहलाद सिंह को जनसंपर्क के पहले ही दिन शुक्रवार को फतेहाबाद हलके के गांव बीसला में ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इस बात से नाराज थे कि साढ़े तीन वर्ष बीत जाने के बाद सांसद ने पहली बार उनके गांव का दौरा किया है। ग्रामीण यह भी सवाल उठा रहे थे कि साढ़े तीन साल का कार्यकाल खत्म होने के बाद अब जिन विकास परियोजनाओं की सांसद महोदय घोषणा करेंगे, वह कब शुरू होंगे और कब पूरे होंगे।
विज्ञापन

सांसद तंवर और सीपीएस प्रह्लाद सिंह के दौरे की खबर मिलने के बाद शुक्रवार को ग्रामीण सुबह सवेरे आंगनवाड़ी में जमा हुए और ग्राम जनसभा आयोजित कर सर्वसम्मति से सांसद के दौरे के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। इस मौके पर ग्रामीण धर्मबीर, राजेंद्र, सीताराम, जय सिंह, सतपाल भी मौजूद थे। ग्रामीणों का कहना था कि साढ़े तीन वर्ष बाद सांसद आज उनकी समस्याएं पूछने आए हैं तो यह समस्याएं हल कब तक कराएंगे। ग्रामीणों का आरोप था उन्होंने सांसद के चुने जाने के बाद अशोक तंवर को गांव की समस्याओं के बारे ज्ञापन दिया था, मगर किसी ने परवाह नहीं की।
विज्ञापन

शुक्रवार को जैसे ही अशोक तंवर और प्रह्लाद सिंह गांव पहुंचे, ग्रामीणों ने इन नेताओं को सुनने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों के रवैए से खफा सांसद अशोक तंवर भी गाड़ी में जाकर बैठ गए लेकिन सीपीएस प्रहलाद सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सांसद से बात करवाई। उसके बाद ग्रामीणों ने दोनाें नेताआें की बात सुनीं। सांसद ने गांव के विकास के लिए अनुदान राशि देने की घोषणा भी की। इसके बाद सांसद ने ग्रामीणाें को बताया कि बीसला में 33 केवी सब-स्टेशन पास हो चुका है। उन्होंने गांव में गन्दे पानी की निकासी के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष टेकचंद मिढा, कृष्णा पूनिया भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed