{"_id":"78-45924","slug":"Hisar-45924-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर टूटने से 70 से ज्यादा एकड़ भूमि जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर टूटने से 70 से ज्यादा एकड़ भूमि जलमग्न
Hisar
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। गांव जैजैवंती में शुक्रवार दोपहर को करसोला माइनर टूट गई। माइनर टूटने से 70 एकड़ से भी ज्यादा भूमि जलमग्न हो गई। किसानों ने आरोप लगाया है कि सिंचाई विभाग के कर्मचारी काफी देर से पहुंचे जिसके चलते माइनर को बंद करने में देरी हुई और पानी खेतों में फैलता रहा।
गांव जैजैवंती के पास बुर्जी नम्बर 19400 करसोला माइनर शुक्रवार की दोपहर को ओवरफ्लो होकर टूट गई। इससे किसानों की खड़ी व कटी कटाई धान की फसल और बिजाई की गई गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। दोपहर को जब किसान अपने खेतों में आए तो खेतों में चारों तरफ पानी ही पानी फैला था। किसानों ने बताया कि उनके गांव की लगभग 70 एकड़ भूमि में पानी खड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण ही उनकी फसल बर्बाद हुई है। किसानों ने माइनर के टूटने की शिकायत सिंचाई विभाग के अधिकारियों को की। लेकिन माइनर को ठीक करने के लिए काफी समय तक भी कोई भी सिंचाई विभाग का कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। किसानों ने जैसे-तैसे माइनर की दरार को भरने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। सिंचाई विभाग के एसडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि पानी का दवाब बढ़ने के कारण ही माइनर टूटी है लेकिन माइनर दोपहर तीन बजे के करीब टूटी थी साढ़े तीन बजे माइनर को पीछे से बंद करवा दिया गया था। उसके बाद कर्मचारियों को वहां पर भेज दिया गया है और मशीन भी लगा दी गई है। जल्द ही माइनर को ठीक कर दिया जाएगा।
फर्जी निकला रोब दिखाने वाला थानेदार
नरवाना। गांव राजगढ़ ढोबी में फर्जी थानेदार द्वारा एक परिवार से ठगी करने का मामला सामने आया है। सदर नरवाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर तथाकथित थानेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव कोलेखां निवासी सूरजभान की पत्नी बबली ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता का कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। 31 अक्तूबर को एक व्यक्ति उनके गांव राजगढ़ ढोबी पहुंचा और खुद को उकलाना थाना हिसार का एसएचओ बताकर रोब झाड़ा। कुछ देर इधर-उधर की बातें करने के बाद अपना मोबाइल नंबर देते हुए उसने कहा कि वह उनकी सहायता कर सकता है। लेकिन इस थानेदार की गतिविधियों से उन्हें संदेह हो गया। शिकायत करने पर जब तथाकथित थानेदार के मोबाइल नंबर की जांच की गई तो वह गांव सूरेवाला हिसार निवासी जगबीर का निकला। पुलिस ने बबली की शिकायत पर जगबीर के खिलाफ किसी दूसरे के नाम व पद का दुरुपयोग करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।