फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जैन समाज ने निकाली जनजागरण रैली

जैन समाज ने निकाली जनजागरण रैली

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Hisar
Hisar Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सिरसा। अणुव्रत आंदोलन के प्रवर्तक आचार्य तुलसी की जन्म शताब्दी पर अणुव्रत समिति की ओर से वीरवार को नगर में अणुव्रत चेतना जनजागरण रैली निकाली गई। इसमें एसएस जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं और जैन समाज के लोगों ने भाग लिया।
विद्यालय परिसर से निकाली गई इस यात्रा को साध्वी संघ मित्रा ने मंगल पाठ से शुभारंभ संकेत दिया और नगराधीश सतीश कुमार ने रैली को झंडी दिखाई। नगराधीश सतीश कुमार ने कहा कि जो व्यक्ति अणुव्रतों को आत्मसात करता है वह किसी प्रकार की हिंसा और भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हो सकता और उसका राष्ट्रीय चरित्र उच्चकोटि का होता है। रैली में शामिल हुई भारी संख्या में छात्राओं ने अपने हाथों में संदेश पट्टिकाएं ले रखी थी। उन पर संयम ही जीवन है, निज पर शासन फिर अनुशासन, कन्या भ्रूण हत्या महापाप है, बदलें जीवन की धारा, अणुव्रतों के द्वारा जैसे संदेश लिखे थे। रैली से पहले विद्यालय प्रांगण में साध्वी ने अपने संदेश में कहा कि आचार्या तुलसी ने समाज को अणुव्रत आंदोलन देकर मार्गदर्शन किया है और यदि प्रत्येक व्यक्ति इन नियमों को अपने जीवन में उतार ले तो व्यक्ति स्वत: सुखी हो जाएगा।
विज्ञापन

अणव्रत समिति के प्रधान मक्खन लाल गोयल ने कहा कि आचार्य तुलसी का जीवन पूरी मानवता के लिए प्रेरणा पथ है। इस मौके पर डा. आनंद त्रिपाठी, विद्यालय के प्रधान पदम जैन, प्रबंधक हनुमानमल गुजरानी, प्राचार्या सुमन गौतम, तेरापंथ सभा के प्रधान तरुण गोलछा, युवा मंडल प्रधान गुलाब वैद, महिला मंडल की प्रधान सुमन गुजरानी, बिमला गुजरानी, पिंकी गुजरानी, सुमन धींगड़ा, गौरव जैन, दिनेश गुजरानी, दीपक पुगलिया, संजय बोथरा, देवेंद्र डागा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed